-->
Mausam Ka Hal: उत्तर प्रदेश में आ सकता है मानसून, छाए रहेंगे काले बादल

Mausam Ka Hal: उत्तर प्रदेश में आ सकता है मानसून, छाए रहेंगे काले बादल

Mausam ka hal


मौसम विभाग: उत्तर प्रदेश में मानसून की आज से ही धमाकेदार एंट्री होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग-अलग शहरों में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ प्रदेश के 5 बड़े शहरों के लिए 5 दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे। हालांकि मौसम ने करवट ली और यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी हो गया। यूपी के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल रही है तो कहीं, आसमान में बादलों का डेरा है। 

मौसम विभाग की मानें तो जून के आखिरी दिनों में यूपी के ज्यादातर शहरों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके साथ मानसून की एंट्री होगी।

यूपी मानसून

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पूरब के रास्ते 26 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। 

इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 24 जून को बरेली, झांसी, 25 जून को मैनपुरी और 27 जून को आगरा, बिजनौर में मानसून की बारिश होगी।

0 Response to "Mausam Ka Hal: उत्तर प्रदेश में आ सकता है मानसून, छाए रहेंगे काले बादल"

एक टिप्पणी भेजें

FAST COVERAGE NEWS की यह खबर आपको कैसी लगी ? नीचे कमेंट सेक्शन में बताना ना भूले.

साथ ही इस खबर को अपने हर जानने वाले से शेयर करें |

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article