-->
मां बनी अपनी बेटी की सौतन, प्रेमजाल में फंसाकर सास को ले भागा दामाद | Ma Bani Apni Beti Ki Sautan

मां बनी अपनी बेटी की सौतन, प्रेमजाल में फंसाकर सास को ले भागा दामाद | Ma Bani Apni Beti Ki Sautan

Ma Bani Apni Beti Ki Sautan


जब गजब मामला। हरदोई के अतरौली इलाके के रहने वाले एक युवक ने 20 जून को रहीमाबाद थाने में शिकायत की। इसमें कहा कि थानाक्षेत्र में उसकी बहन की शादी हुई है। बहनोई ने उसकी मां को अपने प्रेम जाल में फंसाया और भगाकर ले आया।

दोनों में छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मां ने घर में रखी नकदी व जेवरात भी चोरी कर लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित के बहनोई व उसकी मां की तलाश की। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया।

विवाद बढ़ने पर थाने के बाहर पंचायत करने के लिए कहा। घंटों चली पंचायत में महिला का बेटा, पति व बेटी सामाजिक मर्यादा व इज्जत की दुहाई दे रहे थे। लेकिन मां अपने दामाद का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थी। जिद के आगे पंचायत विफल हुई। इसके बाद पति व बेटे ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। जिसका लिखित पत्र भी प्रभारी निरीक्षक को सौंप दिया।

बेटी की बीमारी के समय बढ़ी थी नजदीकी

महिला के बेटे के मुताबिक, पति की प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने जून 2021 में खुदकुशी का प्रयास किया। ट्रॉमा सेंटर में लंबे इलाज के बाद उसकी बच गई। तीमारदारी के लिए लंबे समय तक मां रहीमाबाद इलाके में बहनोई के घर पर रही। इसी दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ गई। इलाज के बाद भी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हुई।


0 Response to "मां बनी अपनी बेटी की सौतन, प्रेमजाल में फंसाकर सास को ले भागा दामाद | Ma Bani Apni Beti Ki Sautan"

एक टिप्पणी भेजें

FAST COVERAGE NEWS की यह खबर आपको कैसी लगी ? नीचे कमेंट सेक्शन में बताना ना भूले.

साथ ही इस खबर को अपने हर जानने वाले से शेयर करें |

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article